मेरठ में जेल अधिकारियों को फोन करके दी जानकारी, देखा फांसी घर

Meerut । निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंच गया है। पवन जल्लाद ने गुरुवार को फोन करके जेल सुपरिटेंडेंट को फोन करके जानकारी दे दी है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने भी पवन जल्लाद के पहुंचने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि पवन ने वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वहां का फांसी घर भी देख लिया है। पवन जल्लाद एक फरवरी को निर्भया के दोषियों को फांसी देगा।

निर्भया के दोषी

पवन जल्लाद ने जेल में पहुंचने के बाद चारों आरोपियों के बारे में जानकारी की। चारों आरोपियों का कितना वजन है और कितनी लंबी हाइट है, इन सब के बारे में जानकारी की। उसके बाद पवन जल्लाद ने फांसी घर को देखा। पवन जल्लाद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी सिस्टम के बीच पवन जल्लाद रह रहा है। पवन जल्लाद फांसी के फंदे पर निर्भया के दोषियों को चढ़ाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं पवन के परिजनों ने भी पूरी जानकारी फोन पर पवन जल्लाद से की है। मेरठ के जेल अधिकारी भी पवन से संपर्क बनाए हुए है।

पवन जल्लाद तिहाड़ जेल पहुंच गया है। वहां से पवन जल्लाद ने फोन करके बता दिया है। तिहाड़ जेल के अफसरों ने भी पवन के पहुंचने की पुष्टि कर दी है।

बीडी पांडे

जेल सुपरिटेंडेंट