- व‌र्ल्ड अर्थ डे पर ग्रीन प्लेनेट वेलफेयर का आयोजन

Meerut: व‌र्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर ग्रीन प्लेनेट वेलफेयर एसोसिएशन ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया और पौधा रोपण किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ। यशवंत राय ने पेड़ पौधों को पृथ्वी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि मानव इस रीढ़ को तोड़ने में लगा हुआ है। जिसके कारण पृथ्वी को भारी नुकसान हो रहा है। डिमौली गांव के जूनियर हाई स्कूल के खाली पड़े मैदान को हरा-भरा करने के बारे बताया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों से अपील है, ताकि हमारी पृथ्वी की रीढ़ बनी रहे। सह सचिव ऋचा श्रीवास्तव ने औषधीय पौधों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस गोष्ठी में मौजूद जम्मू कश्मीर से आए शहजाद हुसैन ने पर्यावरण और गिद्धों के महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में उमंग, नेहा, गीतांजली, संदेश, अजय, अंकित आदि मौजूद रहे।

व‌र्ल्ड अर्थ डे पर शोभित यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण

शोभित यूनिवर्सिटी के नाइस प्रबंधन संस्थान द्वारा व‌र्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। वीसी डॉ। डीवी राय ने स्टूडेंट्स को व‌र्ल्ड अर्थ डे के बारे में बताया। कई शहर पृथ्वी दिवस को पृथ्वी सप्ताह के रूप में भी मनाते हैं। रजिस्ट्रार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती रही तो आने वाले क्00 वर्षो मे ग्लेशियर पिघल जाएंगे। प्रबंधन संस्थान के प्रमुख डॉ। स्वतंत्र सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को प्रति वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए, उन्होंने कहा की पृथ्वी से ही हम हैं अगर यही सुरक्षित नहीं होगी तो हम कैसे सुरक्षित रहेगे। कार्यक्रम के बाद यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ। डीवी राय, रजिस्ट्रार डॉ। जयानंद, प्रबंधन संस्थान के प्रमुख डॉ। स्वतंत्र सिंह चौहान, अभिषेक कुमार, जय गणेश त्रिपाठी ने रुद्राक्ष, मौलश्री, गोल्ड मोहर के पौधो का रोपण किया। गोष्ठी में सभी डिपार्टमेंट्स के हेड और टीचर्स नेहा यजुर्वेदी, नेहा त्यागी, अंशु चौधरी, नेहा वशिष्ठ, विदुषी मलिक एवं स्टूडेंट्स मौजूद रहे।