कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस

आकाश की हत्या के मामले में महापंचायत टली, सपा नेता अतुल प्रधान पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे

<कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस

आकाश की हत्या के मामले में महापंचायत टली, सपा नेता अतुल प्रधान पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे

MeerutMeerut। आकाश के कातिलों का तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। तीन दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद अब परिजन पुलिस को घेरने की तैयारी कर रहे है। आंदोलन की तैयारी में जुटे गए है। पूरे समाज ने साफ कर दिया है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। मंगलवार को होने वाली महापंचायत टल गई। सपा नेता अतुल प्रधान परिजनों के बीच पहुंचे और सांत्वना देकर पीडि़त परिवार के साथ करने की बात कही।

यह था मामला

रिठानी के रहने वाला क्ब् वर्षीय आकाश एक स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ाई करता है। घर के पास ही रहने वाले एक नाबालिग किशोरी से बातचीत चल रही थी। क्क् जनवरी की रात को बारह बजे किशोरी ने आकाश को फोन करके घर पर बुला लिया। जिसके बाद किशोरी के डॉक्टर पिता ने बंधक बनाकर तीन घंटे तक आकाश की पिटाई की थी। जिसके बाद आरोप है कि नशे के इंजेक्शन देने के बाद घर के बाहर आकाश को फेंक कर चले गए थे। परिजन उपचार के लिए सबसे पहले गीता हास्पिटल लेकर चले गए थे। यहां उपचार करने से मना कर दिया था। जिसके बाद बागपत रोड स्थित सांई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने खतरे में बताया था। गुरुवार को आकाश जिंदगी की जंग हार गया था। उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी गिरफ्तार नहीं

शुक्रवार को परिजनों ने जब विरोध जताया था तो पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को तीन दिन के अन्दर मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीत गए है लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए है, जिसको लेकर परिजनों और समाज के लोगों का खून उबाल मार रहा है। उन्होंने इस मामले में विधायक सोमेंद्र तोमर और सांसद राजेंद्र अग्रवाल से नाराजगी जताई और कहा कि आरोपियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। सत्ताधारी नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भी बात पुलिस नहीं मान रही है। ऐसे में उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में लोग लगे हुए है।

न्याय दिलाने का आश्वासन

सपा नेता अतुल प्रधान भी पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर अपनी नाराजगी जाहिर की। अतुल प्रधान ने परिजनों से कहा कि पुलिस का रवैया सही नहीं है। एक तो घटना के तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया और दूसरा अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने न्याय दिलाने में पूरी तरह मदद करने की बात परिजनों से कही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी दे दी गई है। उन्होंने आर्थिक मदद करने की भी बात कही है।

परतापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच को इस मामले में लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

डॉ। अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी, मेरठ