चलती कार में 11वी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने धोखाधड़ी की बढ़ाई धारा

किशोरी की हालत में सुधार, पुलिस बयान दर्ज करने की कर रही तैयारी

Meerut। टीपी नगर में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कार में भाजपा का झंडा और स्टीकर लगे होने के मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर धारा 420 भी बढ़ाई है। अवैध रूप से पद और कार्यकर्ता न होते हुए भी भाजपा के नाम का इस्तेमाल आरोपी वाहन पर कर रहा था। वहीं छात्रा की हालत में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद पुलिस पीडि़ता के 161 और फिर 164 के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ धाराएं भी बढ़ा सकती है। पुलिस इस मामले में पास्को एक्ट भी लगा रही है ताकि आरोपी पर सख्ती से कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

ये है मामला

टीपीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी की बेटी सदर बाजार क्षेत्र में ताइक्वांडो सीखने जाती है। वहीं रेलवे रोड थाने के प्रेमपुरी निवासी पुलकित सैनी पुत्र दिनेश सैनी भी ताइक्वांडो सीख रहा था। दोनों में दोस्ती हो गई। शुक्रवार को पुलकित ने किशोरी को कार में लिफ्ट दी। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को पुलकित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपी को भेजा जेल

टीपी नगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद ने बताया कि आरोपी को रविवार में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।

भाजपा से नहीं कोई नाता

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने कहा कि हमारी पार्टी से आरोपी का कोई नाता नहीं है। गलत ढंग से स्टीकर और झंडा लगा रखा था। पुलिस कार्रवाई करे।