-आंदोलन के माध्यम से मांगा जाएगा अपराध का हिसाब

- डीपीएस में प्रेसवार्ता के दौरान आन्दोलन प्रमुख बताया

Meerut: यूपी अपराध की राजधानी बन गई है। रोजाना पुलिस के ईमानदार अफसरों को ही बदमाश गोली का शिकार बना रहे हैं। अब बीजेपी प्रदेश सरकार व पुलिस से हर अपराध का हिसाब मांगेगी। किसी भी थाने को अपराध का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। ये बात वेस्ट यूपी के आन्दोलन प्रमुख सुनील भराला ने डीपीएस स्कूल में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

थानेदारों को देना होगा हिसाब

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेशव्यापी आन्दोलन छेड़ने की योजना तैयार की है। जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक थाने से कितनी लूट, कितने मर्डर, कितनी चोरी यानी हर अपराध का हिसाब मांगेंगे।

8 से 15 के बीच बनेंगे कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि इस आन्दोलन का नाम 'थानेदार हिसाब दो' होगा। कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। हर जिले में एक आन्दोलन प्रमुख व एक सहप्रमुख नियुक्त किया जाएगा। मेरठ महानगर में इसके प्रमुख करूणेश नंदन गर्ग व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा को बनाया गया है। इसके अलावा हर थाने का प्रमुख संबंधित मंडल अध्यक्ष को बनाया जाएगा। जिसके नेतृत्व में आन्दोलन होगा।

सपा के गुंडों से दिलाएंगे मुक्ती

उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में सपा के गुंडे थाने चला रहे हैं। उनके आगे पुलिस अफसरों की नहीं चलती। उन्होंने 2017 में सपा को उखाड़ फेंकने का दावा किया।

समीक्षा बैठक

डीपीएस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं को अच्छा कार्यक्रम होने पर बधाई दी।

---