महिला कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीना पुतला

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर महिला से अभद्रता करने का लगाया आरोप

Meerut। हाथरस की घटना के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता भी आक्रोशित हैं। जिसके चलते पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क पर जमकर हंगामा किया और सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया। घंटों चलते हंगामे और प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

ये है मामला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विपिन चौधरी व महिला जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर को कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने हाथरस की घटना को लेकर जमकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और पुतला छीन लिया। प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सन्नी, अज्जू, जीतू नागपाल, जीशान अहमद, हिमांशु और अजय वाल्मीकि आदि मौके पर मौजूद रहे।

सपाइयों ने कलक्ट्रेट घेरी, ज्ञापन सौंपा

हाथरस की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं में रोष है। सपा नेता सíकट हाउस में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ पहुंचे। इस दौरान सíकट हाउस के गेट पर पुलिस ने सपाईयों को रोकने की कोशिश की। जिसको लेकर विरोध हो गया। पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। हालांकि इसके बाद फोर्स ने सपाईयों को कलेक्ट्रेट की तरफ जाने दिया। इस मौके पर अतुल प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सíकट हाउस गेट से बाहर निकले तो यहां पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान अनुज जावला, राजदीप विकल समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहें।

हवन से दी श्रद्धांजलि

हाथरस में दरिंदगी का शिकार मृतक युवती आत्मा की शांति के लिए शनिवार को राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से हवन किया गया। कमिश्नरी पार्क में आयोजित हवन में सुनील मनोठिया, हरिमोहन भाटिया, विनोद बच्चन, नीतिन शेर आदि मौजूद रहे।