10 वाडरें से आउटसोर्स एजेंसी घर-घर जाकर कूडे़ को एकत्र करेगी।

50 डोर टू डोर कूड़ा गाडियां चालकों के अभाव में खड़ी

कचरा उठाने के साथ यूजर चार्ज भी वसूलेंगे कंपनी के कर्मचारी

Meerut। शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निगम पहल कर रहा है। अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से अपनी आय को बढ़ाने के लिए नगर निगम निजी कंपनियों का सहारा लेगा। इसके लिए नगर निगम जल्द ही आउटसोर्स कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका देने जा रहा है।

वसूलेंगे शुल्क

इसके आधार पर आउटसोर्स कर्मचारी ही शहर के विभिन्न वार्डो में कूड़ा कलेक्शन करेंगे और मासिक शुल्क भी वसूलेंगे। इससे निगम की मैन पावर दूसरे कामों में इस्तेमाल हो सकेगी। इसके लिए नगर निगम बोर्ड से मंजूरी भी मिल गई है। जल्द यह आउससोर्स कंपनी शहर के 10 वार्ड में अपना ट्रॉयल शुरू करेगी।

जल्द निकालेंगे टेंडर

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। गजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कमी है। कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारी शुल्क लेने के लिए ट्रेंड भी नहीं है। इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जाएंगे। जल्द इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा।

चालकों का अभाव

दरअसल, नगर निगम के पास स्टाफ की कमी है। हालत यह है कि नगर निगम के तीनों वाहन डिपो में 50 डोर टू डोर कूड़ा गाडियां चालकों के अभाव में खड़ी हैं। ऐसे में अब नगर निगम कूड़ा कलेक्शन का काम आउट सोर्स पर निजी कंपनी द्वारा कराएगा।

चालक भी आउटसोर्सिग

इन कूड़ा गाडियों के लिए आउटसोर्स पर चालक भी रखे जाएंगे। इससे निगम के वाहनों का प्रयोग भी हो सकेगा और शहर से एकत्र होने वाले कूडे़ के एवज में निगम को शुल्क भी प्राप्त होगा।

10 वार्ड से शुरु होगी योजना

योजना के मुताबिक निगम एक आउटसोर्स एजेंसी से अनुबंध कर शहर के वाडरें से कूड़ा कलेक्शन कराएगा। इसके एवज में निगम को सालाना आय प्राप्त होगी। योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के 10 वाडरें से होगी। 10 वाडरें से आउटसोर्स एजेंसी घर-घर जाकर कूडे़ को एकत्र करेगी।

अलग करेंगे कूड़ा

यही नहंी, कर्मचारी मौके पर ही गीला-सूखा और बायोमेडिकल वेस्ट अलग किया जाएगा। इसके बाद कचरे को घर से एकत्र कर ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा।

यूजर चार्ज व्यवस्था होगी लागू

इस योजना को लागू करने का एकमात्र उददेश्य यूजर चार्ज व्यवस्था को लागू करना है। कंपनी के कर्मचारी जिन घरों से कचरा एकत्र करेंगे, उनसे यूजर चार्ज की वसूली भी करेंगे। इसके एवज में निगम को कंपनी द्वारा सालाना भुगतान किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर फाइनल होने के बाद वाडरें में कूड़ा कलेक्शन का काम शुरु किया जाएगा।