- मजदूर दिवस पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन

- स्कूलों में कार्यक्रम, मजदूरों को सम्मानित भी किया

Meerut: सिटी में गुरुवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं संस्थाओं द्वारा विश्व मजदूर दिवस पर कार्यक्रम किए गए। किसी संस्था ने श्रमिकों को सम्मानित किया तो किसी ने मजदूर दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

मजदूर का महत्व बताया

गुरु तेग बहादुर स्कूल में मजदूर पर बच्चों ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों ने दर्जी, मोची, लुहार, धोबी, सब्जीवाला व चपरासी बन हमारे जीवन में इनका महत्व बताया। प्रिंसीपल कपिल सूद ने सभी कर्मचारियों को उपहार बांटे। उन्होंने बच्चों को श्रम दिवस का महत्व बताया। इस दौरान हेड मिस्ट्रेस प्रभा राव भी उपस्थित रहीं।

श्रमिकों का अभिनंदन

इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को अभिनंदन किया। इस दौरान क्लब की महिलाओं ने मजदूरों को ठंडा पानी पिलाया। क्लब की अध्यक्ष अंजू पांडे ने कहा कि जो मजदूरी करते हैं, वे छोटे नहीं होते। मजदूर तपती धूप में हमारा घर बनाते हैं। अगर हम खोजें तो इनके इर्द गिर्द ही हमें भगवान मिल जाएंगे। इसके बाद सदस्यों ने मजदूरों को सम्मानित किया। इस दौरान गीता, आशा जैन, रजनी, सीमा, मृदुला, कुसुम, शिवकुमारी, सरोज, डॉ। चारु, आशा ढिल्लन, बबीता मौजूद रहे।

श्रमिकों का किया अभिनंदन

दयावती मोदी एकेडमी ने श्रमिक दिवस पर बड़े ही उत्साह से मजदूरों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूल के प्रिंसीपल डॉ। रितु दीवान ने मजदूरों का महत्व बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु गोयल, अरविंदर कौर, परमजीत, रीमा, शालू, दिनेश कुमार का सहयोग रहा।

धूमधाम से मनाया श्रम दिवस

सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी में मजदूर दिवस पर काफी कार्यक्रम हुए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से वाहवाही लूटी। स्कूल की प्रिंसीपल चंद्र लेखा जैन ने बताया कि मजदूर समाज को वो हिस्सा है जिनके बिना संसार अधूरा है। कार्यक्रम का संचालन वैशाली राजपूत ने किया।

बांके बिहारी में श्रम दिवस

श्री बांके बिहारी इंस्टीट्यूट में मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट वीके गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन महानिदेशक डॉ। अश्वनी शर्मा ने किया। इस सम्मान समारोह में मेरठ के वरिष्ठ आर्किटेक्ट शमा मेहरा को सम्मानित किया गया।

गजलों से किया मजदूरों का सम्मान

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस पर विचार प्रस्तुत किए गए। इस दौरान ड्राइवर जमनादास ने गजल गाकर मजदूरों का स्वागत किया। प्रिंसीपल पूनम सिंह ने बच्चों को मजदूर दिवस का महत्व बताया।

संघर्ष करेंगे सफाई मजदूर

अखिल भारतीय मजदूर सफाई मजदूर कांग्रेस संस्था द्वारा पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि करोड़ों भारतवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने वाला सफाई मजदूर है। गुलामी की जंजीरें तोड़ने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक सफाई मजदूर संघर्ष करेगा। इस दौरान वासुदेव राय चांगरे, विनोद कुमार बेचैन, महिपाल शर्मा, सोहन सिंह, फकीर चंद, रतन लाल पार्चा आदि ने मजदूर दिवस पर अपने विचार रखे।