व्यापारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा

व्यापारियों की हुंकार यात्रा से शहरभर में लगा जाम

मेरठ। पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मण्डल के द्वारा गुरुवार को व्यापारी हुंकार यात्रा का आयोजन भैंसाली मैदान से किया गया। जिसमें मेरठ मंडल के सभी जिलों के व्यापारियों ने शिरकत की। यात्रा में लगभग 1300 की संख्या में बाइक व स्कूटी तथा लगभग 300 की संख्या में कारों के साथ व्यापारी शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा ने किया। हुंकार यात्रा में सभी राजनीतिक दलों से नेतागण शामिल रहे। वही पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, लोकदल के जिला अध्यक्ष राहुल देव आदि प्रमुख मौजूद रहे। यात्रा भैंसाली मैदान से शुरु होकर यात्रा का शहर में जगह जगह बड़ी संख्या में स्वागत किया गया। वही कमिश्नरी पार्क पर पहुंचकर व्यापारियों ने कमिश्नर के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

जाम से जूझा शहर

पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल की हुंकार यात्रा से गुरुवार को शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इस यात्रा से शहर प्रमुख चौराहों के अलावा छोटी छोटी गालियों में जाम लगा रहा। इस कारण से लोगो को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ा।

ये रही मुख्य मांगें

उप्र में व्यापारी आयोग का गठन हो।

पश्चिम उप्र में हाईकोर्ट बेंच स्थापित हो।

व्यापारियों का 5 लाख तक का कर्ज माफी हो।

व्यापारियों को बिना बैंक गारंटी के 20 लाख रुपये का लोन सब्सिडी पर मिले।