- भारतीय रेलवे की कर्मचारियों को लैपटॉप देने की योजना

- रेलवे को पेपर लैस करने की तैयारी

आई स्पेशल

Meerut। भारतीय रेलवे अब पेपर लैस कवायद की चल पड़ा है। जल्द ही रेलवे अपने कर्मचारियों को हाईटेक करेगा। हर कर्मचारी को रेलवे लैपटॉप देगा। जिससे कर्मचारी सारा काम कंप्यूटर पर ही करें। हालांकि रेलवे में अभी भी काफी कर्मचारी ऐसे हैं जिनको कंप्यूटर चलाना ही नहीं आता है।

कर्मचारियों को मिलेगा लोन

लैपटॉप खरीदने के लिए रेलवे कर्मचारियों को 50 हजार रुपये का लोन देगा। वो भी ब्याज रहित। जिससे सभी कर्मचारी लैपटॉप खरीद सकें और उसके माध्यम से भी ऑफिस का सारा काम पूरा करें।

कागज पर होता है काम

रेलवे में अभी भी बहुत से काम ऐसे हैं जिनको केवल कागजों पर किया जाता है। यही कारण है कि रेलवे के काफी कर्मचारियों को कंप्यूटर चलाना नहीं आता है।

कर्मचारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

कर्मचारी लैपटॉप चला सकें इसके लिए उन्हें कंप्यूटर चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। कर्मचारियों को लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।

रेलवे जल्द ही सभी कर्मचारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराएगा। रेलवे को पेपर लैस करने के लिए यह योजना बनाई गई है। सभी चीजों को ऑनलाइन भी किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

नीरज शर्मा सीपीआरओ उत्तर रेलवे