दिल्ली से हरिद्वार जाते हुए मेरठ में रुके भाजपा संासद साक्षी महाराज

कहा- कृषि बिल के नाम पर देश में हो रही राजनीति

Meerut । उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किसान आंदोलन व राकेश टिकैत के विवादित बयान पर खासी नाराजगी जताई। कहा कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत नेता हैं, किसान नहीं। वह राजनीति कर रहे हैं। उनके ऊलजुलूल बयानों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। तंज कसा कि राकेश टिकैत चाहें तो ¨हदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लें, लेकिन उन्हें किसी की आस्था को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए।

मेरठ में रुके

मंगलवार को हरिद्वार से दिल्ली जाते समय साक्षी महाराज मेरठ में सदर बैंक स्ट्रीट में पीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास के आवास पर कुछ समय के लिए रुके। पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसान आंदोलन के दृष्टिगत उन्होंने सवाल किया कि देश में क्या सरदार ही किसान हैं। सारे देश में किसान खेतों में काम कर रहे हैं। असली किसान वह है, जिसके पास एक-दो बीघा जमीन है। कहा, इसका सर्वेक्षण मीडिया को करना चाहिए कि असली किसान कौन हैं। आंदोलनरत तथाकथित किसानों से केंद्र सरकार बातचीत को तैयार है। कहा कि राजनीतिक दल किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। कृषि कानून से उन्हें आपत्ति है तो सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। देश के 92 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने बिल का समर्थन किया। साक्षी महाराज ने कृषि कानून का समर्थन न करने वाले मुख्यमंत्रियों को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर दी।

योगी की सराहना

धाíमक स्थलों की देखरेख के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल की साक्षी महाराज ने सराहना की। कहा वह राजनीतिज्ञ के साथ आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। राममंदिर और धारा 370 चुनावी मुद्दा नहीं है। देश का विकास चुनाव का मुद्दा है।

करेंगे मांग

साक्षी महाराज ने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ तो पाकिस्तान में पांच करोड़ ¨हदू थे, आज वहां पर 50 लाख ¨हदू भी नहीं है। ¨हदुस्तान में दो करोड़ मुसलमान थे, आज उनकी जनसंख्या 32 करोड़ है। कहा, हमारी मांग है कि ¨हदू बड़ा भाई और मुसलमान छोटा भाई हो। मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए। वह मोदी सरकार से शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग करेंगे। इसके तहत दो से अधिक संतान वाले चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।