मेरठ (ब्यूरो)। इस राहत के चलते पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल के दाम में सात रुपये की कमी आएगी। इस कटौती के बाद मेरठ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर उस स्तर पर पहुंच जाएंगी जितनी बीते 22 मार्च को थीं। 22 मार्च से ही कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था।

45 दिन से स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढऩे के बाद भी छह अप्रैल के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। बीते 45 दिनों से दोनों की कीमतें स्थिर थी।

सरकार ने राजस्थान चुनाव की वजह से यह तोहफा दिया है लेकिन रेट कब तक कम रहेंगे, यह देखना है। दो तीन माह देखने के बाद ही ट्रांसपोर्ट के मालभाड़े को कम किया जाएगा।
गौरव शर्मा, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

यह अच्छा निर्णय है। इससे आमजन को राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग को भी इससे फायदा मिलेगा। बाजार की मंदी काफी हद तक कम होगी।
नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

पेट्रोल-डीजल के रेट बढऩे से आमजन की जरुरत की हर चीज मंहगी हो रही थी। अब तेल के दाम कम होने से काफी राहत मिलेगी।
भानु प्रिया

पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने से सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी को होगा। तेल के रेट बढऩे से पूरे घर का बजट बिगड़ जाता है।
मनोज शर्मा

पेट्रोल-डीजल के रेट के संबंध में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है। यदि रेट कम हुए तो रात 12 बजे से लागू कर दिए जाएंगे।
आरके जैन, अध्यक्ष, पेट्रोल पंप एसोसिएशन