मेरठ ब्यूरो। एनएएस कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में यूनियन कार्यालय पर बैठक हुई। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सोलंकी ने किया। बैठक में सर्वप्रथम भगत सिंह की 116वीं जन्म जयन्ती पर उन्हें नमन किया। साथ ही सभी ने शहीद ए आजम के आदर्शों पर चलने का संंकल्प लिया।

श्रद्धा सुमन अर्पित किए

प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सोलंकी, प्रदेश महासचिव अभिषेक भाटिया, प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार मेरठ जिले के अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित उपस्थित अन्य साथियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नाम किया। रिक्त पदों से मुश्किलें इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सोलंकी ने कहा कि परिषद के बैनर तले विभिन्न साथियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरन्तर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन स्तर पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर कार्रवाई प्रगति पर है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में कार्य करने में महाविद्यालयों में रिक्त पदों के कारण काफी कठिनाई हो रही है। अत: शासन को इसका संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। जल्द चलेगा अभियान

प्रदेश महामंत्री अभिषेक भाटिया ने कहा कि परिषद के बैनर तले कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सक्षम स्तर पर हल कराने के लिए निरन्तर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि परिषद को और अधिक मजबूत बनानेे लिए कॉलेज स्तर पर शीघ्र ही सम्पर्क अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मंडल अध्यक्ष मेरठ राहुल कंसल, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर दीपक, जिलाध्यक्ष मेरठ अतुल शर्मा ,दिनेश सिंह, नवीन वर्मा आदि शामिल रहे।