- कांग्रेस नेत्री सपना सोम के जानकारी करने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी।

- कांग्रेसियों ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराया मामला, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत की चेतावनी

Sardhna : व्हाट्स एप ग्रुप पर किसी व्यक्ति ने कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस नेत्री सपना सोम ने पोस्ट करने वाले से फोन पर बात की तो उसने गाली-गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर कांग्रेस नेत्री ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। आरोपी की 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने महापंचायत की चेतावनी दी।

कांग्रेस नेत्री से गाली-गलौज

कांग्रेस नेत्री सपना सोम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह कुशावली गांव में कार्यक्रम में व्यस्त थी। इसी दौरान व्हाट्स एप के एक ग्रुप पर किसी व्यक्ति ने कांग्रेस के खिलाफ काफी आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। उन्होंने इस व्यक्ति से फोन पर बात की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। उसने अपना नाम रविंद्र निवासी पटियाला बताया।

एसडीएम से मिल की शिकायत

पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में पता चलने पर अन्य कांग्रेस नेताओं में भी आक्रोश फैल गया। शनिवार को वह एकत्र होकर पहले एसडीएम कुमार भूपेंद्र सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर राजेश वर्मा को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस नेताओं ने 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत का ऐलान किया है।