241 कर्मचारियों ने किया मतदान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन
Meerut । मेरठ विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को आयोजित कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव में ऋषिपाल सिंह ने सबसे अधिक वोट पाकर अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत लिया। वहीं राजीव रंजन सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है। चुनाव में महाराज सिंह और ऋषिपाल सिंह गुट के लिए 246 में 241 कर्मचारियों ने मतदान का प्रयोग करते हुए अपना वोट दिया।
20 वोट से जीत
एमडीए साइट स्टाफ एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को एमडीए परिसर में आयोजित किया गया। इस चुनाव मे महाराज सिंह और ऋषिपाल सिंह गुट की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत विभिन्न पदों पर दावेदारों के पक्ष में एमडीए के कर्मचारियों ने मतदान किया। देर शाम तक जारी मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें ऋषिपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी महाराज सिंह को 20 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजीव रंजन ने 31 वोटों से अपने विरोधी बलराम सिंह को हराकर जीत हासिल की। इस तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार और महामंत्री पद पर संतराम ने जीत हासिल की। ऋषिपाल सिंह गुट की जीत के बाद एमडीए परिसर में कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया।
यह रहे विजेता-
अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रंजन
कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार
महामंत्री संतराम
संगठन मंत्री संजीव चौहान
प्रचार मंत्री संजय कुमार
संयुक्त मंत्री सुंदर
कोषाध्यक्ष सुभाष चंद