हर 10 मिनट में देहात रूटों पर मिलेगी बसें

लोड वाले रूट्स पर अतिरिक्त बसों की रहेगी व्यवस्था

Meerut। कोरोना काल में भाई दूज पर यात्रियों को सफर में कोई असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज ने अपने सभी रूटों पर बसों समेत चालक- परिचालक की उपलब्धता का रूट प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के तहत 12 नवंबर से ही रोडवेज द्वारा सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही साथ अतिरिक्तबसों की भी व्यवस्था कि गई है। ये बसें रूट पर यात्रियों की संख्या के अनुसार जरूरत के हिसाब से चलाई जाएगी।

ये है प्लान

19 रूटों पर करीब 318 बसों की व्यवस्था।

इसके अलावा 18 चैक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां से यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बुलंदशहर, आगरा के लिए अतिरिक्त बस सेवा की व्यवस्था।

भाई दूज में यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए दिल्ली से देहरादून जाने वाली बसों का मेरठ के अंदर से होगा संचालन।

मेरठ के सोहराबगेट और भैंसाली डिपो के दो दो केंद्र प्रभारियों की दिल्ली आनंद विहार में रहेगी ड्यूटी।

देहात रूटों पर हर 10 मिनट में बसों की उलब्धता का दावा।

त्योहारी सीजन में हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। कुछ खास रूट पर अधिक लोड रहता है इसलिए उन रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए सभी की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।

केके शर्मा, आरएम रोडवेज