Meerut। जिले के गांव कलीना के रहने वाले सौरभ चौधरी इस ओलंपिक में देश की बड़ी उम्मीद हैं। टोक्यो में उनका पहला मुकाबला शनिवार सुबह होगा। 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में वह बड़ी उम्मीद होंगे।

10 मीटर एयर पिस्टल में होगा आज मुकाबला

9:30 बजे सुबह शुरू होगा क्वॉलीफिकेशन राउंड

12 बजे दोपहर शुरू होगा फाइनल राउंड

36 वैश्विक निशानेबाजों में सबसे युवा हैं सौरभ चौधरी

8 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज फाइनल में जाएंगे

45 नंबर रेंज होगी सौरभ का मैदान असाका शूटिंग रेंज में

44वीं प्वाइंट रेंज पर पाकिस्तानी निशानेबाज गुलफाम जोसेफ होंगे

46वीं रेंज पर इटली के शूटर पाओलो मोन्ना होंगे।

2 नंबर रैंक है सौरब चौधरी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर

1 नंबर रैंक के शूटर अभिषेक वर्मा का भी आज ही मुकाबला

वर्तमान रिकार्ड

क्वालीफिकेशन ओलिंपिक रिकार्ड : 594 प्वाइंट : चांगवान : 12 अप्रैल, 2009 : जंगोह जिन, कोरिया

क्वालीफिकेशन व‌र्ल्ड रिकार्ड : 591 प्वाइंट : एथेंस : 14 अगस्त, 2004 : मिखैल नेस्त्रोव, रसिया

चक दे इंडिया में अहम होगा वंदना का अनुभव

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में महिला हॉकी का पहला मैच ही भारत का है। भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। भारतीय महिला टीम की अहम फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया टीम की सबसे अनुभवी खिलाडि़यों में एक हैं। टोक्यो के ओइ हॉकी स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सवा पांच बजे से होगा। वंदना कटारिया 16 नंबर जर्सी पहनकर खेलेंगी। 240 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल चुकी वंदना कटारिया ने 64 अंतरराष्ट्रीय गोल भी किए हैं।

एनएएस हॉकी एकेडमी से प्रशिक्षण

मेरठ के एनएएस हॉकी एकेडमी से हाकी प्रशिक्षण की शुरुआत करने वाली वंदना कटारिया मूल रूप से हरिद्वार की रहने वाली हैं। छह साल तक लखनऊ हॉकी हॉस्टल में प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रीय कैंप में पहुंचीं वंदना अपने अनुभव से दूसरे खिलाडि़यों का भी मार्गदर्शन करती हैं। यह पहली भारतीय महिला हॉकी टीम है जो लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची है। भारतीय खिलाडि़यों को ओलिंपिक प्रतिस्पर्धा का पिछला अनुभव भी है, जो उनके प्रदर्शन में काम आएगा।