सुबह ड्यूटी से घर आए गार्ड को बच्चों ने घटना की जानकारी दी

पुलिस मामला प्रेम प्रसंग कर मानकर महिला की तलाश कर रही है

Meerut। मंगलवार की रात परतापुर के शताब्दीनगर से कार सवार घर के अंदर से महिला को उठाकर ले गए। सिक्योरिटी गार्ड पत्‍‌नी के ड्यूटी पर चले जाने के बाद कार सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। बच्चों के विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस महिला की तलाश कर रही है। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है। दरअसल, महिला घर के अंदर से नकदी और ज्वैलरी भी ले गई।

क्या है मामला

शताब्दीनगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड मंगलवार की रात रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। सुबह ही घर लौटा तो पत्‍‌नी घर पर नहीं थी। बच्चों ने बताया कि रात में कार सवार युवक आए थे, जो महिला को अपने साथ लेकर चले गए। बच्चों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। सिक्योरिटी गार्ड ने परतापुर थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने महिला की पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर नजीर अली ने बताया कि अभी तक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। महिला की काल डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।