7607 मरीजों के सैंपल की जांच में 1394 कोरोना पॉजिटिव मिले, 1312 डिस्चार्ज होकर घर लौटे

Meerut। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मगर बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों के बीच रिकवर होकर घर लौटने वाले लोगों का आंकड़ा भी अब तेजी से बढ़ रहा है। मगर कोरोना से जिले में होने वाली मौतों का आंकड़ा बेकाबू होता जा रहा है।

1312 मरीज हुए डिस्चार्ज

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में 7607 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। जिनमें से 1394 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं 1312 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। हालांकि कोरोना से 17 मरीजों की मौत हो गई। वहीं शहर के कोविड अस्पतालों में 1857 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि होम आइसोलेशन में एडमिट मरीजों की संख्या 7813 है।