- आई नेक्स्ट ने ईद के मौके पर शाही ईदगाह पर नमाज के बाद किया पौधरोपण

- शहरकाजी ने पौधा रोपकर की शुरुआत, ईदगाह कमेटी के सभी मेंबर्स हुए शामिल

- शहरकाजी ने कहा कि पौधरोपण सिर्फ देश के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए बेहतर

Meerut : मुबारक ईद के मौके इससे बेहतर और क्या हो सकता था कि पूरे समाज में हरियाली और पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने की न केवल बात की जाए, बल्कि उसे अमल में भी लाया जाए। आई नेक्स्ट कैंपेन 'पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाओ' के तहत ईद के नमाज के बाद पौधरोपण किया गया। शहर काजी प्रो। जैनुस साजिद्दीन ने पौधा रोपकर अभियान को शुरू किया। शाही ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा शहर के मुअज्जिज मौजूद थे।

हरियाली का संदेश

नमाज के बाद शहरकाजी ने अपने संदेश में कहा कि मौजूदा समय में आज बाढ़, सूखा और कई तरह प्राकृतिक आपदाएं आ रही है उसका सबसे बड़ा रीजन पेड़ों का कम होना है। उन्होंने कहा आज हम अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे हैं । उसके बदले में उन्हें लगाने का कष्ट बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। अगर हमने इसपर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में और भी भयंकर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए पेड़ों को जिंदा रखने और अधिक से अधिक पौधरोपण का जिम्मा लेना होगा। पूरे देश ही नहीं विश्व को संदेश देना होगा कि पेड़-पौधों से ही जीवन है।

किया पौधरोपण

संदेश देने के बाद शहर काजी और ईदगाह के सम्मानित लोगों ने ईदगाह में ही पौधरोपण किया। शहर काजी ने अपने हाथों से पौधा लगाया और उसमें पानी भी दिया। इस मौके पर और भी लोगों ने पौधरोपण किया। पौधा रोपते हुए उन्होंने आई नेक्स्ट की टीम को ईद की बधाई देने के साथ पौधरोपण जैसे नेक काम जोड़ने का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा आई नेक्स्ट की इस नेक मुहिम से हरेक आदमी की पर्यावरण को लेकर आंखें खुलेगी। साथ इससे सभी को सबक लेते हुए अपने-अपने इलाकों में पौधरोपण करना चाहिए।

लोगों में दिखा उत्साह

मुबारक ईद के मौके पर शाही ईदगाह में पौधरोपण को लेकर ईदगाह कमेटी के लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। उन्होंने इस मौके पर पौधरोपण के साथ ही कहा कि हम आई नेक्स्ट का शुक्रगुजार हैं कि इस मुहिम ईद के मौके पर शाही ईदगाह में लेकर आए और इस नेक काम को अंजाम दिया और इस नेक काम से हमें भी जोड़ा। पौधा लगाना पर्यावरण को दूषित करने से बचाता ही है, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से भी हमारी रक्षा करते हैं। हम आसपास सभी लोगों से अपील करेंगे कि अधिक से अधिक अपने इलाकों में पौधरोपण करें। ताकि पर्यावरण को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान की जा सके।

पौधरोपण इंसानी जिंदगी बचाने का काम : शहरकाजी

मैं आई नेक्स्ट के तमाम स्टाफ और जिम्मेदारों के मुबारक देता हूं। पौधे लगाना बड़ा ही नेकी का काम है। ये इंसान की जिंदगी बचाने का मसला है। आज जो तबाही आ रही है., जलजले आ रहे हैं, सैलाब आ रहा है। ऑक्सीजन कम हो रहा है। उसका कारण है कि हमारे जंगल काट दिए गए हैं। हमने अपने गर्त के लिए, अपने मकान बनाने के लिए, फैक्ट्रियां बनाने के लिए पेड़ों को खत्म कर दिया है। इसकी वजह से इंसानों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। इसलिए जो पेड़ लगाने का काम इंसानी फरीजा है। ये काम इंसानों में संदेश देने का काम भी करेगा ताकि पेड़ों और पौधों को बचाया जा सके। इसलिए मैं पेड़ लगाने के लिए आई नेक्स्ट को बधाई देता हूं और ये काम ईदगाह से शुरू हुआ है। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने-अपने इलाकों में पेड़ों को बचाने और पौधों लगाने का काम करें। ये काम पूरे देश में होना चाहिए। ताकि अपने देश को बचाया जा सके।

-प्रो। जैनुस साजिद्दीन, शहर काजी

ईदगाह में पौधरोपण की जो शुरूआत हुई है उससे हम काफी खुश हैं। क्योंकि ये काम इंसानी जिंदगी को बचाएगा और जिस पर्यावरण में हम रहते हैं उसे साफ रहने लायक बनाएगा। मौजूदा समय में इस सब्जेक्ट पर बात करने वाले, इस पर सोचने वाले और इस पर काम करने वाले काफी कम लोग हैं। लेकिन वक्त आ गय है कि पौधों और पेड़ों के बारे में सोचना होगा। क्योंकि इंसानी जिंदगी इन्हीं पेड़ पौधों से बचाई जा सकती है। जो मुहिम की शुरूआत मेरठ की शाही ईदगाह से शुरू हुई है। हमें यकीन है ये पूरे देश तक पहुंचेगी।

- सैय्यद असद, पीआरओ, शाही ईदगाह इंतजाम-ए-कमेटी

पौधरोपण बेहद नेक काम है। हम काफी खुश हैं कि आई नेक्स्ट की मुहिम के साथ जुड़े हैं। पेड़ पौधे लगाने से आने वाली नस्लों को शुद्ध पर्यावरण मिलेगा। जितने भी सैलाब और जलजले आ रहे हैं वो कम हो जाएंगे। इंसानी जिंदगी बचाने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन से तभी संभव है जब सब लोग इसमें भागेदारी करें। कुछ लोगों के प्रयासों से संभव नहीं होगा। पौधरोपण के नेक काम से सभी जुड़ना चाहिए।

- अलाउद्दीन सिद्दीकी, कार्यकारी मेंबर, शाही ईदगाह कमेटी

आई नेक्स्ट की पूरी टीम को इस अभियान को चलाने को लेकर मुबारकबाद। ये बहुत ही नेक काम है। क्योंकि पौधरोपण से ही हम आने वाली नस्लों को एक बेहतर और रहने लायक माहौल दे पाएंगे। अगर हम अभी से ही इस बारे में नहीं चेते तो आने वाले दिनों में माहौल और बद्तर हो जाएंगे। कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा इतनी बढ़ जाएगी कि सांस लेना तक मुश्किल हो जाएगा।

- सैयद माउज, एडीजे, सीतापुर

पौध रोपण करना बेहद ही नेक काम है। इस काम को करने से काफी अच्छा लगा। इससे पर्यावरण को साफ करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही शुद्ध हवा मिलेगी। इस मुहिम से सभी को जुड़ना चाहिए। आज जो शुरूआत ईदगाह से हुई है हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में यह मुहिम पूरे देश में फैलेगी।

- कारी शफिकुर्रहमान कासमी

ईद के मौके पर पौधरोपण करना बेहद नेक काम है। इससे इंसानी जिंदगी बचाने का नेक मकसद छिपा है। हम आई नेक्स्ट को बधाई देते हैं कि उन्होंने इंसानी जिंदगी को बचाने के लिए इस तरह की मुहिम की शुरूआत की है।

- सरफराज अहमद

पौधे लगाने की मुहिम शुरू हुई है, वो काफी बेहतरीन है। इस मुहिम से सभी को जुड़ना चाहिए। ताकि पूरे देश में ये संदेश फैल सके। ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सके।

- हाजी मो। आबिद सैफी

पौधे लगाना बेहद ही नेक काम है। पर्यावरण को बचाने का बेहतरीन शुरूआत की गई है। इस अभियान में सभी को जुड़ना होगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सके।

- मो। दिलशाद

ईद का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है उन्होंने सभी धर्म के लोगों से अपील की है कि इस त्यौहार को आपसी प्रेम, भाईचारा, एवं सौहार्द की भावना के साथ मनायें ताकि हमारी सामाजिक एकता और अधिक मजबूत हो सके।

- आलोक सिन्हा, आयुक्त, मेरठ मंडल

सभी को मिलजुलकर इस देश को आगे बढाना है देश की आजादी व तरक्की में सभी धमरें और वर्गो के लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह मीठी ईद सभी की जिन्दगियों में खुशियंा लेकर आये ऐसी वह कामना करते है।

- पंकज यादव, जिलाधिकारी, मेरठ