नवीन शर्मा बने जागृति विहार व्यापार संघ अध्यक्ष

संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता ने व्यापारियों की सहमति से दिया पदभार

इस मामले में किशोर वाधवा गुट ने जताया विरोध

शास्त्रीनगर जागृति विहार व्यापार संघ का शुक्रवार को गठन किया गया।

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की राजनीति के कारण बना नया संगठन

Meerut। शास्त्रीनगर जागृति विहार क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में शास्त्रीनगर जागृति विहार व्यापार संघ का शुक्रवार को गठन किया गया। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आपसी राजनीति के चलते इस नए संगठन का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवीन शर्मा और महामंत्री की जिम्मेदारी जितेंद्र अग्रवाल अटटू को मिली है।

अटटू बने महामंत्री

नए संघ के गठन के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की बैठक की गई। इसमें संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह और उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने व्यापारियों के हित में इस नए संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए व्यापार संघ का गठन किया। नए व्यापार संघ में अध्यक्ष पद पर नवीन शर्मा, महामंत्री पद पर जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय गांधी समेत मंत्री, कोषाध्यक्ष व संरक्षक पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। खुद अजय गुप्ता ने अपने संगठन के नीरज त्यागी और सतीश गर्ग को इस संघ पर जिम्मेदारी दी है।

व्यापारियों के बीच विवाद

लॉक डाउन के दौरान शास्त्रीनगर और सेंट्रल मार्केट का बाजार खुलवाने की राजनीति के कारण हुए विवाद से सेंट्रल मार्केट के व्यापारी दो गुटों में बंट गए थे। इस दौरान सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वाधवा पर पैसा लेकर कुछ व्यापारियों के काम कराने और पुलिस से उत्पीड़न कराने तक के आरोप लगे थे। इस पर किशोर वाधवा ने खुद को शास्त्रीनगर व्यापार संघ को भंग कर खुद को उस संघ से अलग कर लिया था। उसके बाद अजय गुप्ता समíथत व्यापारियों ने इस नए व्यापार संघ का गठन करने का काम शुरु कर दिया था।

ये हैं नए पदाधिकारी

अध्यक्ष- नवीन शर्मा

महामंत्री- जितेंद्र अग्रवाल

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विजय गांधी

कोषाध्यक्ष- देवेंद्र गुप्ता

लेखाधिकारी- राजकुमार लाला डेयरी वाले

उपाध्यक्ष

तपन गोयल

कुलदीप तोमर

संजीव शर्मा

संरक्षक

मुकेश जैन

बाबू लाल गुप्ता

ओम प्रकाश गुप्ता

मंत्री

अशोक सोम

अजय जैन

सुमित रस्तौगी

व्यापारियों के हित में एक नए संगठन की जरुरत थी। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने आपसी विवाद के चलते शास्त्रीनगर व्यापार संघ को भंग कर दिया था। व्यापारी संघ के अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नही थे। इसलिए उनकी सहमति से इस नए संगठन को बनाया गया है।

अजय गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

यह पूरी तरह कागजी व्यापारिक संगठन है। जो संस्था इसमें शामिल हैं वह अधिकतर फर्जी और नकली हैं। इस समय व्यापारी अपना व्यापार संभालने में जुटा हुआ है।

किशोर वाधवा, अध्यक्ष सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन