शहर के दूसरे धार्मिक स्थल भी भक्तों के लिए खोल दिए गए

शाम चार बजे से मंदिर में भक्तों का आना जाना हुआ शुरु

Meerut : औघड़नाथ मंदिर के कपाट छह माह बाद मंगलवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए। शाम चार बजे से मंदिर में भक्तों का आनाजाना शुरु हो गया। हालांकि, शाम को हुई आरती के समय में भक्तों की संख्या ज्यादा नहीं रही। सदर बिल्वेश्वर महादेव मंदिर और केसरगंज स्थित झाड़खंडी महादेव मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन किए।

समिति की बैठक हुई

औघड़नाथ मंदिर में प्रशासन के आदेश के बाद सुबह 10 बजे समिति की बैठक हुई। जिसमें मंदिर के सौनिटाइजेशन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया गया। महामंत्री सतीश ¨सघल ने कहा कि बुधवार से मंदिर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से आठ बजे तक खुलेगा। थर्मल स्क्री¨नग के बाद मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

भक्तों ने भाग लिया

सदर बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में भी शाम की आरती में भक्तों ने भाग लिया। पुजारी हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि बुधवार से मंदिर सुबह 7 से 11 और शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक खुलेगा।

भक्तों के लिए खुला मंदिर

केसरगंज स्थित झाड़खंडी महादेव में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सुबह और शाम को आरती में भाग लिया। समिति के अध्यक्ष डा। सुबोध गर्ग ने बताया कि मंदिर सुबह से भक्तों के लिए खोल दिया गया। हालांकि आने वाले भक्तों की संख्या कम ही रही।

-----------

शबद गायन किया

थापरनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मंगलवार को मत्था टेकने के लिए संगत का आना जाना लगा रहा। शाम को रागी प्रीतम सिंह ने शबद गायन किया। कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि शारीरिक दूरी बनाए रखने पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मस्जिदों में बांटे मास्क

शाही जामा मस्जिद के दरवाजे भी मंगलवार को नमाजियों के लिए खुले। दोपहर में हुई नमाज में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए। मौलाना आसिफ, सलमान कासमी, इकरार, सालिम आदि मौजूद रहे। सोतीगंज स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज पढ़ने आए लोगों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया गया।