- डॉक्टर ने आयुर्वेद से असाध्य रोग के खात्मे की दी जानकारी

- हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह से दुनियाभर में बढ़ रही मौतें

Meerut: दुनिया में लाइफ स्टाइल से जुड़ी तकलीफें आज महामारी की तरह बढ़ रही हैं। जिसमें कई असाध्य रोग जन्म ले रहे हैं। हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और शुगर जैसे रोग दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते मृत्यु दर भी बढ़ रही है। इन सभी रोगों से लड़ने में आयुर्वेद को सक्षम माना गया है। इसके चलते शास्त्री नगर स्थित नई सड़क पर सोमवार को जीवा आयुर्वेद क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। जहां विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर प्रताप चौहान ने आयुर्वेद संबंधी जानकारी दी।

आयुर्वेद करेगा मजबूत

जीवा क्लीनिक पर आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रताप चौहान ने जानकारी दी कि समय से पहले 80 फीसदी हृदय रोग, स्ट्रोक और शुगर को आयुर्वेद से रोका जा सकता है। आयुर्वेद ही सिर्फ लक्षणों से राहत नहीं देता बल्कि रोगों की प्रतिरक्षा प्रणाल को भी बल देता है। पाचन बेहतर करता है और उन्हें कुल मिलाकर सेहतमंद जिंदगी जीने की दिशा में आगे ले जाता है। बताया कि इंडिया में म्.क्फ् करोड़ शुगर पेसेंट हैं। पिछले कई सालों से औसतन कैलोरी इंटेक में वृद्धि दर्ज की गई है। घर में बने साधारण खाने के बजाय ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से उपलब्ध प्रोसेस्ड फूड अपना रहे हैं। जो लाइफ स्टाइल में बढ़ती बीमारियों का बड़ा कारण है।

ऐसे कम होगी बीमारी

डॉ। प्रताप चौहान का कहना है कि जीवा आयुर्वेद को असाध्य कही जाने वाली अनेक बीमारियों जैसे आइपरटेंशन, शुगर, हृदय रोग, अस्थमा, मोटापा आदि क उपचार में विशेषज्ञता हासिल है। खासतौर पर तैयार की गई लाइफ स्टाइल बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को ये बिना किसी दुष्प्रभावों के अनेक लाभ पहुंचाते हैं। आयुर्वेद के विशेषज्ञ किसी भी प्रकार की लाइफ स्टाइल बीमारी का उपचार करते हुए अनुवांशिक पर्यावरण या शारीरिक सभी प्रकार के कारकों पर ध्यान देते हैं। बताया गया कि इन्होंने टीवी शोज के द्वारा आयुर्वेदिक उपचारों को देश के कई छोटे-बड़े शहरों में लाखों घरों तक पहुंचाया है।