कंटेनमेंट जोन तक सीमित रहा सैनेटाइजेशन अभियान

कंट्रोल पर दिनभर आई सैनेटाइजेशन की डिमांड

Meerut कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निगम ने शहरभर में सेनेटाइजेशन और साफ-सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर के कई वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेषकर कंटेनमेंट जोन में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।

छह शिकायतें आई

इसक अलावा शनिवार से शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा पर पहले 6 शिकायतों के फोन आए। इनमें से अधिकतर सेनेटाइजेशन और साफ सफाई के लिए थीं। निगम की टीम ने कॉल को अटेंड किया।

अभियान से चमकी सड़कें

नगरायुक्त मनीष बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 29, 64, 55 और 46 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इन वार्डो में मेन रोड से लेकर बाजार, पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई हुई। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक रवि शेखर की अगुवाई में सूरजकुंड रोड से लेकर मोहनपुरी नाले, हंस चौराहे तक पूरी सड़क की सफाई की गई।

कराया सेनेटाइजेशन

शनिवार को शहर के 6 वार्डो में सेनेटाइजेशन किया गया। इनमें वार्ड 1, 6, 70, 78, 48, 31 शामिल रहे। इन वार्र्डो के नई बस्ती, लल्लापुर, इस्माइल नगर, तहसील, रस्तोगी वाली गली, जत्तीवाड़ा, बुढ़ाना गेट, मोरीपाड़ा, माधवपुरम, पंचवटी, शताब्दीनगर आदि शामिल रहे।