गुरुनानक देव जी जयंती पर मेरठ के गुरुद्वारों में आयोजित हुए खास कार्यक्रम

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गुरुद्वारों में किया गया शबद कीर्तन

Meerut। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों को खूबसूरत लाइट व गुब्बारों के साथ सजाया गया। ऐसे में सुबह गुरुद्वारों में पहले पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद विभिन्न जत्थों द्वारा कीर्तन दरबार सजाया गया। सभी संगतों ने शबद कीर्तन सुना। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठकर सभी ने गुरु के नाम का आनंद लिया। मौके पर थापरनगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, सदर स्थित सदर गुरुद्वारा, केसरगंज शांति माई गुरुद्वारा, भैंसाली ग्राउड स्थित सीता माई गुरुद्वारा, कंकरखेड़ा गुरुद्वारा, शास्त्रीनगर गुरुद्वारा, लालकुर्ती स्थित गुरुद्वारा और पंजाब लाइंस गुरुद्वारा शीशे वाला गुरुद्वारा को विशेष लाइट से सजाया गया।

लंगर छका

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में प्रकाश परब के के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, सबसे पहले माता दर्शन कौर तथा किशनलाल के परिवार द्वारा श्री गुरु साहिब को सम्पूर्ण किया गया। वहीं बच्चों ने प्रगट भई सगले जुग शबद गाकर संगतों को निहाल किया। वहीं सदर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, शीशे वाला गुरुद्वारा को विशेष लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, इसके बाद गुरुनानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। अरदास के बाद संगत ने लंगर छका।

गुरु नानक देव को किया याद

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड चौराहे पर गुरु नानक देव के 551 वें प्रकाश पर्व पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव ने हमें सामाजिक समानता, भाईचारा, और एकता का संदेश दिया है। इस मौके पर अनूप रस्तोगी,गुरमीत सिंह,वरुण चौधरी, जितेंद्र गुप्ता,बसंत अग्रवाल,रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।