लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर का मामला, अफरातफरी

पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, पथराव में चार घायल

Meerut। सट्टा खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट-पथराव के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

सट्टा चलाने की थी सूचना

लिसाड़ी गेट पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के श्यामनगर गली नंबर छह में हैदर और इमरान सट्टा चलाते हैं। उनके साथ राशिद व जोएब भी काम करते हैं। नजदीक ही शराफत भी सट्टा खिलवाता है। मंगलवार शाम को क्षेत्र का ही मंसूर हैदर के यहां सट्टा खेलने पहुंचा। इस दौरान उसका हैदर से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि कुछ देर बाद मंसूर अपने साथी आसिफ, आमिर और आठ-दस लोगों के साथ पहुंचा और हमला कर दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव में कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही कई लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ अर¨वद चौरसिया ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मारपीट करने वाले कई युवक हिरासत में हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मिलीभगत के लगे आरोप

आसपास के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से सट्टा चल रहा है। दोनों सट्टेबाजों में काम कहीं और करने को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका है। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को है, लेकिन से¨टग के चलते कुछ नहीं हो रहा है। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। इसकी शिकायत अफसरों से भी की जा चुकी है।