वेस्ट यूपी में लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर सपा नेताओं ने जताई नाराजगी

< वेस्ट यूपी में लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर सपा नेताओं ने जताई नाराजगी

Meerut Meerut । बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपाईयों में आक्रोश है। सोमवार को सपाईयों ने एडीजी ऑफिस पर प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार लूट, मर्डर और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही है। एडीजी ने कहा कि सभी मुकदमों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की मांग

सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा में रूपक की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की जो भूमिका है उस पर भी जांच की जानी चाहिए। शहर में कुछ जगह गलत ढंग से शराब की दुकाने खोली गई है उनको तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही अवैध शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध करते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। चेतावनी दी यदि पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो क्भ् अगस्त के बाद पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, अतुल प्रधान आदि मौजूद रहें।