चाचा-ताऊ के भाइयों में हुआ विवाद, मोहल्ले में मची भगदड़

पुलिस ने घायलों को नर्सिग होम में कराया भर्ती, तीन हिरासत में

Meerut। गोकशी के विरोध में भाई आमने-सामने आ गए। मारपीट-पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नर्सिग होम में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फाय¨रग करने का आरोप भी लगाया है।

ये है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी दानिश के बराबर में ही ताउ अमीर कुरैशी रहते हैं। आरोप है कि उनके यहां पर गोकशी होती है। इसका दानिश और उसका भाई सावेज विरोध करते हैं। शनिवार को भी उन्होंने विरोध किया था। इस पर ताउ के लड़के इमरान, इरफान और रिहान कहासुनी करने लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव से बचने के लिए लोग घरों में घुस गए। आरोप है कि वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। एक पक्ष ने फाय¨रग भी कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दानिश, सावेज और उनकी मां राहत को नर्सिग होम में भर्ती कराया। घायलों का आरोप है कि बाहर से भी लोगों को बुलाया गया था। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार चल रहा है।