7वीं बार सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष का मिला पदभार

306 व्यापारियों ने मतदान प्रक्रिया में लिया हिस्सा

Meerut। सदर बाजार व्यापार मंडल के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को आयोजित किया गया। सदर बाजार के टंकी मोहल्ला की धर्मशाला में आयोजित इस मतदान में सुनील दुआ पैनल के अध्यक्ष समेत छह पदाधिकारियों को एक बार फिर व्यापारियों ने भारी मतों से जीत दिलाई। तो वहीं सुनील दुआ को ही 7वीं बार अध्यक्ष चुना गया। सभी छह पदों पर सुनील दुआ पैनल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

155 वोट से जीते दुआ

व्यापार मंडल के 12 प्रत्याशियों के पक्ष में सदर बाजार के 399 के करीब व्यापारियों ने मतदान किया। सुबह करीब 10 बजे मतदान शुरू हो गया। जो दोपहर दो बजे तक चला। देर शाम तक वोटों की गिनती के बाद सुनील दुआ पैनल के छह प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया गया। कुल 306 व्यापारियों ने मतदान किया, जिसमें सुनील दुआ को 227 और विपक्ष में अध्यक्ष पद के दावेदार विजय ओबराय को मात्र 72 वोट से संतुष्ट होना पड़ा।

सात साल से निर्विरोध रहे अध्यक्ष

सदर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील दुआ 2012 से लगातार सदर बाजार के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। इस साल भी नामांकन के दौरान ही सुनील दुआ की जीत की प्रबल दावेदरी हो गई थी। हालांकि शुरुआत से चुनाव आरोपों में भी घिरा रहा लेकिन व्यापारियों भारी मतों से दुआ पक्ष को जीत दिला दी।

यह रहा रिजल्ट

पद प्रत्याशी वोट

अध्यक्ष पद - सुनील दुआ 227

उपाध्यक्ष - अमित सिंहल 184

महामंत्री - अमित बंसल 181

मंत्री - अमर दीप 217

कोषाध्यक्ष - विशाल आनंद 208

प्रबंधक - कमर अली 187