महिला के पति ने परिवार के साथ आरोपित को बंधक बनाकर पीटा

मामला दो संप्रदाय का होने से थाने पर ¨हदू संगठनों ने हंगामा कर दिया

Meerut। देहलीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाली किठौर की मूल निवासी महिला से झाड़ फूंक करने का बहना कर दूसरे संप्रदाय का तांत्रिक घर में घुस गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला के परिवार ने तांत्रिक इमरान को बंधक बनाकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

ब्लैकमेल करने लगा

किठौर की रहने वाली महिला की छह साल पहले देहलीगेट के युवक से शादी हो गई थी। महिला की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। किठौर में उसके घर के पास रहने वाला युवक मस्जिद में नमाज अदा करता था। सात ही तांत्रिक क्रिया का काम भी करता है, जो महिला का उपचार करने के लिए झाड़ फूंक करने लगा। इसी बीच महिला का मोबाइल नंबर ले गया। महिला से बातचीत कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। शनिवार को महिला के परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। तभी तांत्रिक क्रिया करने वाला इमरान उनके घर पर आ गया। महिला अकेली थी। आरोप है कि इमरान ने महिला का उपचार करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर से आए। इमरान को पकड़कर परिवार के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद देहलीगेट पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति की तरफ से इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से ¨हदू संगठन के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि इमरान महिला को काफी दिनों से ब्लैकमेल करता था।

दो महीने से महिला को कर रहा था परेशान

आरोपित इमरान दो महीने से महिला को परेशान कर रहा था। किठौर में उसके मायके में भी महिला को परेशान कर रहा था। उसके बाद महिला के ससुराल तक पहुंच गया था। भाजवा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री पंकज लोधी ने थाने में हंगामा कर मुकदमा दर्ज कराया।

किठौर के रहने वाले इमरान ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और तांत्रिक क्रिया कर ब्लैकमेल करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

अजय साहनी, एसएसपी