नगरायुक्त खुद परखेंगे करेंगे सफाई व्यवस्था का हाल

बैठक में सुपरवाइजर्स को दिए दिशा निर्देश

Meerut। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सफलता के लिए शासन स्तर पर नगरायुक्त मनीष बंसल को मेरठ नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। नगरायुक्त शहर को साफ करने की प्राथमिकता के चलते लगातार आला अधिकारियों व कर्मचारियों से मीटिंग कर दिशा निर्देश दे रहे है। इस क्रम में अब नगरायुक्त ने साप्तहिक विशेष सफाई अभियान की योजना तैयार की है और इसके तहत खुद नगरायुक्त इस अभियान की कमान संभालने जा रहे हैं।

कल से अभियान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 समेत शहर के लोगों की सुविधा के लिए शहर के सभी वार्ड, सडकें, गलियां, नाले नालियां, पार्क साफ रहें इसके लिए नगरायुक्त ने साप्तहिक विशेष सफाई अभियान की योजना तैयार की है। इसके लिए शनिवार को निगम परिसर में सुपरवाइजरों के साथ बैठक का आयोजन कर विशेष दिशा निदेश दिए गए। यह अभियान सोमवार सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अभियान चलाया जाएगा।

नगरायुक्त करेंगे निरीक्षण

इस साप्ताहिक अभियान मे रोजाना नगरायुक्त खुद वार्डो में जाकर सफाई व्यवस्था की जांच करेंगे। वार्ड में सफाई कर्मचारियों से लेकर सुपरवाइजरों से मौके पर मुलाकात कर काम की जानकारी लेंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों से बात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी लेंगे। नगरायुक्त ने कहाकि लापरवाही होने से सख्त कार्रवाई होगी।

इस प्रकार चलेगा अभियान

वार्ड 52 विजय नगर, चकबंदी रोड, शिवलोक, बेगमपुल

वार्ड 64 पटेल नगर, मिशन कंपाउंड, सोतीगंज

वार्ड 29 पूर्वा शेखलाल, गली नंबर 1,2,3,4 से 10 तक

वार्ड 44 न्यू मोहनपुरी, विकास विहार, जगन्नाथपुरी, मोहरनपुरी

वार्ड 47 पैंठ रोड, जिमखाना एरिया, पूर्वा अरिहन

वार्ड 60 आबू नाला किनारा, फूलबाग नाला, फूलबाग कालोनी

वार्ड 16 अजंता कॉलोनी, स्पोटर्स कालोनी, एकता पार्क

वार्ड 58 बाल्मीकि बस्ती, स्पोटर्स मार्केट, रामबाग

वार्ड 42 जैन नगर, प्रेम पुरी, देवपुरी

विशेष साप्ताहिक सफाई अभियान सोमवार से शुरु होगा। इसके लिए खुद नगरायुक्त मॉनीटरिंग करेंगे। बैठक में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त