कमिश्नरी, एडीजी और आईजी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति रैली किया रवाना

Meerut। महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में कमिश्नरी अनीता सी। मेश्राम, एडीजी राजीव सभ्भरवाल, आईजी प्रवीण कुमार ने शनिवार को मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पुलिस के प्रचार वाहनों ने पूरे शहर में रैली के रूप में जागरूकता का संदेश दिया।

महिला शक्ति को मिले बल

दरअसल, यूपी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें उनका हक दिलाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति हेल्प डेस्क का गठन भी किया जा चुका है। ट्रैफिक पुलिस की एंजेल्स को भी इसमें शामिल किया गया है। रैली के दौरान कमिश्नर ने महिला शक्ति को बल देने के साथ ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों पर लगाम कसने की बात कही। इसके साथ ही एडीजी और आईजी ने कहा कि महिलाओं को कानून की पूरी जानकारी देने और उनके साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए मिशन शक्ति का गठन किया गया है। इस मौके पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ। अखिलेश नारायण सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी रहा खास

यातायात पुलिस के दो प्रचार वाहनों को महिलाओं से संबंधित कानून एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया।

महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रत्येक चौराहे पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एवं दो शक्ति मोबाइल को शहर क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित क्राइम की रोकथाम के लिए रवाना किया गया।

यातायात पुलिस की 10 ट्रैफिक एंजेल (20 महिला पुलिसकर्मी) ने शहरभर में भीड़ वाले चौराहे, बाजार, स्कूल-कॉलेज के आस-पास ईव टिजिंग की घटना को रोकने के लिए निगरानी की।

30 थानों की 60 महिला पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा दिया गया।