मेरठ (ब्यूरो)। पेड़ों पर बारकोडिंग की पहल अच्छी है। इससे यहां आने वालों को पेड़ों के बोटैनिकल नेम पता चलेंगे। साथ ही उन्हें पेड़ों के बारे में भी जानकारी होगी। यह बात सीसीएस यूनिवर्सिटी के भ्रमण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कही। दरअसल, सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वीसी प्रो। संगीता शुक्ला ने भ्रमण किया।

पैदल भ्रमण किया
इस अवसर पर मिशिका सोसाइटी के संस्थापक अमित नागर, देवनागरी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुशील कुमार सिंह व सचिव डॉ। विभा नागर ने आदर्श ट्रैफिक पार्क का फोटो प्रेम एवं मेरठ हेरिटेज दर्पण पुस्तक भेंट की। यूनिवर्सिटी के पैदल भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद तपोवन, खेल मैदान आदि का निरीक्षण किया।

तपोवन की प्रशंसा की
राज्यपाल ने आदर्श ट्रैफिक पार्क और यूनिवर्सिटी के तपोवन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आदर्श ट्रैफिक पार्क उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में होना चाहिए। इससे आम लोगों को ट्रैफिक के बारे में जानकारी होगी। पब्लिक के बीच में जागरुकता आएगी।

यह है अच्छी पहल
उन्होंने कहा कि इस पहल से हम मानव समाज को एक सही दिशा दे सकेंगे। साथ ही उनके अमूल्य जीवन की रक्षा भी होगी। इसके बाद राज्यपाल ने मेरठ हेरिटेज दर्पण बुक की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। इससे शहर की ऐतिहासिक घटनाओं इमारतों एवं बाजारों के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है। इस पुस्तक के लेखक डॉ। मनोज गौतम ने वास्तव में शहर की अमूल्य विरासत को अभिलेखीकरण कर महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया।

ऐतिहासिक स्थल बताए
इस पुस्तक में मेरठ जिले की ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्थलों की जानकारी तरीके से दी गई है। जैसे आलमगीरपुर हस्तिनापुर किला परीक्षित गढ़ सरधना इसके साथ ही साथ शहर के बिलेश्वर मंदिर, औघडऩाथ मंदिर सूरजकुंड के मंदिर शाहपुर का मकबरा शाही ईदगाह गगोल तीर्थ इत्यादि महत्वपूर्ण स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है।