38.9 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान सोमवार को

Meerut। रविवार की तेज गर्मी के बाद सोमवार को भी तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो नार्मल से एक डिग्री कम रहा। वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से एक डिग्री कम रहा।

दिखेगा असर

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार आज भी कल जैसा ही मौसम रहेगा तेज गर्मी रहेगी। नौ जून से स्ट्रांग सरफेस विंड रहेगी, जो 11 तक चलेगी। इसके बाद 11 को मौसम बदलेगा। हवा का स्तर 40 तक पहुंच सकता है।

बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 व 12 को बारिश का अनुमान है। वहीं 13 जून को प्री मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद है आगामी 20 जून को मानसून वेस्ट यूपी में दस्तक देगा।