107 पहुंचा मेरठ में प्रदूषण का स्तर, बुधवार को भी बरसात के बन रहे आसार

Meerut। दो दिन से जारी नए साल की पहली बरसात से एक तरफ जहां कड़ाके की सर्दी से शहर के लोगों को राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ शहर की आबोहवा में भी सुधार हुआ है। शहर के लोगों को प्रदूषण रहित ताजी हवा मिल रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने अभी बुधवार को भी बरसात की संभावना जताई है।

दिनभर छाए रहे बादल

मंगलवार को शहर में सुबह कोहरे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर के समय हल्की बरसात से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बरसात के साथ ही मौसम में ठंडक दो दिन से कम है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। जो कि इन दिनों के नार्मल तापमान से 2 डिग्री हाई रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 एमएम डिग्री था, जो नार्मल से 4 डिग्री हाई रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम।

बीते दिनों 200 से ऊपर रहा मेरठ का एक्यूआई 107 पर पहुंचा।

सुधरी शहर की आबोहवा

वहीं दो दिन से जारी बरसात के कारण मंगलवार को शहर का एक्यूआई 107 पर पहुंच गया। मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बेहतर एक्यूआई दर्ज किया गया।

शहर एक्यूआई

बुलंदशहर 128

दिल्ली 140

गाजियाबाद 148

ग्रेटर नोएडा 120

हापुड़ 47

मेरठ 107

मुजफ्फरनगर 120

अगले 24 घंटे मे रूक-रूककर बारिश जारी रहने की संभावना है। उसके बाद कोहरा व सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक