शिवांगी संगीत महाविद्यालय गांधीनगर गढ़ रोड मेरठ व कला भारती के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रस्तुति दी गई।

प्रस्तुति शिवांगी संस्थान की छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के श्री चरणों में समर्पित की गई।

Meerut । शिवांगी संगीत महाविद्यालय गांधीनगर गढ़ रोड मेरठ व कला भारती के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रस्तुति दी गई। शिवांगी संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने राघव राम, अयोध्या से अयोध्या तक की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कथक गुरु रुचि बलूनी के निर्देशन में यह प्रस्तुति शिवांगी संस्थान की छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के श्री चरणों में समर्पित की गई। गुरुवार को फेसबुक पर शाम छह बजे से इसका लाइव प्रसारण भी हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रस्तुति को देखा। इस प्रस्तुति में इप्सा नरूला, अदिति भारद्वाज, प्रेरणा शर्मा एवं सारा कौशिक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर कत्थक गुरु रुचि बलूनी व शिवांगी संगीत महाविद्यालय की निदेशिका ऋ चा शर्मा व प्रधानाचार्य राजा बलूनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।