जिला एथलेटिक्स संघ ने कराई दौड़ और भाला फेंक प्रतियोगिता

Meerut । कोरोना काल के बाद पहली बार कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ी खेल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया। मौका था जिला एथलेटिक संघ की ओर से 400 मीटर, भाला फेंक एवं वॉक रेस प्रतियोगिता का। इस दौरान, कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन किया गया और खिलाडि़यों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

150 खिलाड़ी शामिल

जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला एथलेटिक संघ के तकनीकी अधिकारियों ने खिलाडि़यों को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने के बारे में बताया। उसी के अनुसार, उन्हें तय स्थानों पर बैठाया गया।

नितिन और रूपल प्रथम

बालक ओपन वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नितिन कुमार 49 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान अभिषेक चौधरी को मिला, जिन्होंने 50.84 सेकंड में दौड़ पूरी की। 52.06 सेकंड के साथ अंकित चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका ओपन वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रूपल (58 सेकेंड), दूसरा स्थान शिवि शर्मा (1:05.82 सेकंड) और तीसरा स्थान निशा (1:21.53 सेकंड) को मिला।

सूरज और रििकता चमके

बालक 400 मीटर 15 वर्ष में प्रथम स्थान सूरज कुमार (57.68 सेकंड), दूसरा स्थान (रौनक 57.90 सेकंड) और तीसरा स्थान कृति यादव (59.78 सेकंड) को मिला। उधर, बालिका 400 मीटर 15 वर्ष में प्रथम स्थान रिकिता (1:21.18 सेकंड), दूसरा स्थान रेनी यादव (1 मिनट 29.25 सेकंड) और तीसरा स्थान सोनिया (1 मिनट 34.56 सेकंड) को मिला।

वॉक रेस आशु, अनु के हाथ

बालक वॉक रेस को आशु ने 16.40 मिनट में पूरा कर पहला स्थान पाया। अभिषेक शर्मा 16.53 मिनट के साथ दूसरे और चेतन 17.16 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उधर, बालिका वॉक रेस को अनु सागर ने 16.40 मिनट में पूरा कर पहला स्थान पाया।

भाला फेंक गौरव, साक्ष्ाी के नाम

बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव यादव को मिला, उन्होंने 61.16 मीटर तक भाला फेंका। दूसरा स्थान अमित यादव (60.91 मीटर) और तीसरा स्थान अभिजीत (54.57 मीटर) को मिला। वहीं, बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी (35.19 मीटर), दूसरा स्थान आरजू (29.62 मीटर) और तीसरा स्थान राधिका सिंह (13.05 मीटर) को मिला। इस दौरान विजय कुमार शर्मा, आजाद सिंह लोहिया, विक्रम सिंह, अरुण कुमार, तरुण तोमर ,प्रशांत तेवतिया, सत्य प्रकाश शर्मा, वरुण सिवाच, अमित तेवतिया, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, रविंद्र भराला, सविता चौधरी, अमिता सक्सेना, शशि चौधरी आदि का सहयोग रहा।