होम्योपैथिक डॉक्टर को नहीं दिया जा सकता इसो फ्लोरीन

डॉक्टर के पर्चे पर ऑपरेशन के लिए यूज होता है इसो फ्लोरीन

इसो फ्लोरीन सुंघाने के बाद बीस मिनट तक निष्क्रिय हो जाता है शरीर

Meerut पदार्थ को सुंघाकर चंदा की हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि वह नशीला पदार्थ इसो फ्लोरीन था। इसे सुंघाने के 20 मिनट तक शरीर निष्क्रिय हो जाता है। एलोपैथी के पर्चे के बिना नहीं बेचा जा सकता है। नियम अनुसार मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर की सलाह का पर्चा दिखाना होगा, उसके बाद दिया जाएगा। इसके बावजूद आखिरकार होम्योपैथी डॉक्टर रजत को इसो फ्लोरीन कहां से मिल गया, इसकी भी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

डॉक्टर का पर्चा जरूरी

एनेसथिसिया एक्सपर्ट डॉ। बीपी कल्याणी ने बताया कि किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं दिया जा सकता है। होम्योपैथिक डॉक्टर के पर्चे पर तो कभी नहीं दिया जा सकता है। इसके लिए एनेसथिसिया एक्सपर्ट डॉक्टर का पर्चा अति आवश्यक है। नियम अनुसार किसी भी मेडिकल स्टोर को इसको बेचने की अनुमति बिना पर्चे के नहीं है। एनेसथिसिया हो या फिर अन्य नशे के पदार्थ इनके लिए मेडिकल स्टोर को भी स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की हुई है। बिना डॉक्टर के पर्चे से इस दवा को देना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।