नगर निगम से संबंधित समस्याओं पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जताया विरोध

जिला अस्पताल से रैली निकाली, नगर आयुक्त कार्यालय का किया घेराव, सौंपा मांगपत्र

Meerut। बाजारों की नगर निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं। आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने प्यारेलाल अस्पताल से रैली का आयोजन कर विरोध जताया। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे और नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुमेर सिंह, विजय ओबरॉय, विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी शारिक, असफाक पहलवान, मंसुर भाई, शन्नी मेहरा, अय्युब कुरैशी, संजय शमा आदि मौजूद रहे।

टैक्स के पैसे से हो विकास

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं। आशु शर्मा ने नगर निगम से शहर के व्यापारियों के द्वारा दिए जा रहे कमशिर्यल टैक्स का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि शहर का व्यापारी करोड़ों रुपये वाíषक नगर निगम को टैक्स के रूप में देता है। जिसके बदले में नगर निगम द्वारा सिर्फ व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। मगर अब शहर का व्यापारी जाग गया है और जब तक नगर निगम से अपने टैक्स की एक-एक पाई का हिसाब नहीं ले लेगा, तब तक पीछे नहीं हटेगा। आशु शर्मा शहर के व्यापारियों की तरफ से 10 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा।