थापर नगर गली नंबर 2 में स्टेशनरी व्यापारी के घर में चोरी

ब्रह्मापुरी में भी बदमाशों ने एक घर को बनाया निशाना

Meerut। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सदर बाजार थाना एरिया के थापर नगर में बदमाशों ने देर रात स्टेशनरी व्यापारी के घर में लाखों रूपये की चोरी की। इसके अलावा ब्रह्मापुरी में भी बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया। सदर बाजार और ब्रह्मापुरी पुलिस ने जानकारी की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

स्टेशनरी व्यापारी के घर चोरी

सदर बाजार थाना एरिया के थापर नगर गली नंबर दो में देवेंद्र कुमार का मकान है, जिनकी गुरुद्वारा रोड पर स्टेशनरी की दुकान है। रक्षाबंधन के मौके पर देवेन्द्र फैमिली के साथ अपनी बहन के घर दिल्ली गए थे। सोमवार सुबह जब घर पहुंचे तो घर की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। बदमाश इस रास्ते से घर के अन्दर घुस गए और लाखों रूपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी ने देखा घर के अन्दर रखी लाखों रूपये की ज्वैलरी, डेढ़ लाख रूपये कैश बदमाश चोरी करके ले गए। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीडि़त व्यापारी ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगी सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मामले की बात की जा रही है।

ब्रह्मापुरी में चोरी

ब्रह्मापुरी थाना एरिया के माधवपुरम सेक्टर दो में होम रेजिडेंसी कॉलोनी में देवेंद्र कुमार सैनी का परिवार रहता है। देवेंद्र नवीन मंडी में आढ़ती का काम करते है। नवीन के मुताबिक रक्षाबंधन को वह अपने परिवार के साथ हापुड़ स्थित अपनी ससुराल गए थे, इस दौरान वह अपने पड़ोसी को मकान की देखभाल की जिम्मेदारी सौंप गए थे। सुबह को पड़ोसी ने घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी देवेंद्र को दी। जिसके बाद देवेंद्र आनन-फानन में अपने परिवार सहित वापस अपने घर पहुंचे। घर के अन्दर जाकर देखा तो बदमाशों ने अलमारी आदि के ताले तोड़कर उसमें रखा 50 हजार कैश और लगभग ढाई लाख के सोने, चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। सूचना पर पहुंची। पीडि़त ने ब्रह्मापुरी थाने में तहरीर दी।