मेरठ ब्यूरो। एसडी सदर इंटर कॉलेज सदर में चल रहे 15 दिवसीय समर हॉकी कैंप में गुरुवार पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रमोद बाटला ने कैंप में लगभग 65 बच्चों को हॉकी की बारीकियां सिखाई। इस अवसर पर उनको हिट मारना, पुश करना, स्कोप करना , पेनल्टी कॉर्नर,गोल पोस्ट इत्यादि की प्रमुखता से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने प्रशिक्षक से हॉकी की बारीकियां सीख , उनके अनुसार अभ्यास के दौरान किया।
फिटनेस की सराहना की
प्रशिक्षक ने कैंप में प्रतिभागी बच्चों के खेल एवं फिटनेस की सराहना की। हॉकी को जोगिंदर सिंह अनुसार 15 दिन तक चलने वाले समर कैंप का समापन 10 जून को होगा। कैंप के समापन पर खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रिंसिपल अरुण कुमार गर्ग हॉकी प्रशिक्षण जोगिंदर सिंह ने खिलाड़ी प्रमोद बाटला का आभार व्यक्त किया।