8 बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक होंगे नामांकन

आखिरी दिन होने के चलते आज कलेक्ट्रेट में रहेगी अधिक भीड़

Meerut। जिला पंचायत चुनाव के लिए आज नामांकन करने का आखिरी दिन है। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी वार्डो के नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में होंगे। पांच बजे के बाद किसी भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में चार कोर्ट बनाई गई है। इसमें नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।

चार अलग अलग कोर्ट

प्रशासन ने नामांकन की व्यवस्था बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थी। चार अलग-अलग कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। पहले दिन 297 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिसके बाद डॉ। भीमराव अंबेडकर की छुट्टी बुधवार को हो गई। गुरुवार को आखिरी दिन नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। बाद में प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका भी दिया जाएगा।

नामांकन का आज आखिरी दिन है। जिनको नामांकन करना है वह सुबह आठ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए कर सकते है। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्कूटनी की जाएगी।

के। बालाजी, डीएम