Meerut तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को कोतवाली सर्किल में दो मामले सामने आए, जहां पीडि़ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

केस 1

देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि जून 2020 में उसकी शादी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा था। कई बार मांग भी पूरी की गई थी। दोबारा से परेशान करने पर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। एक सप्ताह पहले रात में पति घर नहीं था। आरोप है कि ससुर और देवर नशे में धुत होकर उसके कमरे में पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। वह किसी तरह उनसे छूटकर बाहर आई और शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पति के आने पर शिकायत की तो उसने चुप रहने को कहा। महिला ने विरोध किया तो उसे तीन तलाक दे दिया।

केस 2

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते थे। कई बार मायके वालों ने समझाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया था। आरोप है कि पिछले माह पति ने तीन तलाक दे दिया। सीओ अर¨वद चौरसिया ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।