मिशन शक्ति अभियान के तहत हर क्लास से चयनित हाेंगी दो छात्राएं

बेटियों में आत्मविश्वास और आत्म निर्भरता की भावना होगी जागृत

Meerut। अब मिशन शक्ति अभियान की तर्ज पर सीसीएसयू व संबद्धित कॉलेजों में भी कैम्पेन चलाया जाएगा। इसके तहत सभी विभागों व कॉलेजों को ये निर्देश दिए है कि वो भी अपने-अपने यहां हर क्लास वाइस दो ग‌र्ल्स स्टूडेंट के नामों की लिस्ट बनाकर अपने हेड को या प्रिंसिपल को सौंप दे। इससे काफी हद तक बेटियों को सुरक्षा महसूस होगी, ऐसा माना जा रहा है, इसमें इन चयनित स्टूडेंट्स को भी इस मिशन शक्ति के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे बेटियों में आत्मविश्वास और आत्म निर्भरता की भावना जागृत होगी।

वॉलिंटयर बनेंगी छात्राएं

यूनिवíसटी के अनुसार दो वालंटियर अपने यहां की सभी ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स को सपोर्ट करेंगी। उनकी सभी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान देंगी। अगर उनसे समस्या सॉल्व नही होगी तो उसको अपने विभाग व टीचर या किसी हेड तक पहुंचाएंगी। ताकि जल्द से जल्द छात्राओं की समस्या का समाधान हो सके। इसी मकसद से सभी कॉलेजों व विभागों में ग‌र्ल्स को जिम्मेदारियां दी जा रही है। इसके तहत सभी कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वे हर क्लास से छात्राओं को चयनित करके उनकी लिस्ट यूनिवर्सिटी को दें। इसके बाद सूची फाइनल करने के बाद अपने यहां वेबसाइट पर नाम सहित उसको अपलोड करें।

लगाए लिस्ट

ये भी कहा गया है कि लिस्ट फाइनल होते ही उस सूची को अपने कॉलेज में विभाग वाइज चस्पा किया जाए, ताकि किसी को नॉलेज नहीं तो उनको उससे संबंधित जानकारी मिले। साथ ही ये भी जानकारी मिले कि समस्या की शिकायत कहां कर सकते हैं। इसको लेकर छात्राओं को जागरूक करने क जिम्मेदारी भी इन चयनित छात्राओं की होगी। लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएं जाएंगे। प्रोवीसी प्रो। वाई विमला के अनुसार हर तरह से प्रयास किया जा रहा है। बेटियों की सुरक्षा के लिए सीसीएस यूनिवर्सिटी में अभियान चलाया जा रहा है।

ये अच्छी बात है। इससे लड़कियों में आत्मरक्षा की भावना होगी। दूसरी लड़कियों को भी उनसे सीखने को मिलेगा।

डॉ। किरण प्रदीप, प्रिंसिपल, कनोहर लाल

ऐसा होना जरुरी है, अब बेटियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। सरकार भी इसको लेकर बहुत कुछ कर रही है, पर हमे भी जागरुक रहना है।

डॉ । संध्या रानी प्रिंसिपल, शहीद मंगल पांडे