- सपा नेता अतुल प्रधान कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहुंचे कृषि विश्वविद्यालय

<- सपा नेता अतुल प्रधान कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहुंचे कृषि विश्वविद्यालय

ModipuramModipuram : सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गुरुवार को यह बात सपा नेता अतुल प्रधान ने कही। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर सपा नेता विश्वविद्यालय पहुंचे थे।

कृषि विश्विविद्यालय में अस्थाई कर्मियों को अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। वहीं ठेकेदार फर्म के अधीन कार्य कर रहे सुरक्षा र्किमयों को चार माह से वेतन नहीं मिला है।

वेतन भुगतान की मांग

कर्मचारियों ने इस संबंध में अतुल प्रधान से शिकायत की थी। गुरुवार को समर्थकों के साथ अतुल प्रधान वित्त नियंत्रक सतेंद्र कुमार के कक्ष में पहुंचे। वित्त नियंत्रक के नहीं मिलने पर वह वहीं पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सपा नेता से वेतन का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने वित्त नियंत्रक पर भुगतान करने में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया। अतुल प्रधान ने कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि टेंडर और खरीद फरोख्त में अनियमितताओं की शिकायत मिली है। सुरक्षा अधिकारी वीके कटारिया ने कर्मचारियों के भुगतान में हो रहे विलंब के कारणों की जानकारी दी। अतुल प्रधान ने अनियमितताओं की जांच शासन से कराए जाने की बात कही।