मेरठ (ब्यूरो)। Kithore Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update किठौर विधानसभा क्षेत्र मेरठ जिले में आता है। इस जिले में किठौर के अलावा सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर, मेरठ कैंट, मेरठ और मेरठ दक्षिण सहित 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।

Kithore Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022
किठौर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक सत्यवीर त्यागी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने बबीता गुर्जर को, समाजवादी पार्टी (सपा) ने शाहिद मंजूर और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने कुशाल पाल को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है। 30वे राउंड के बाद सपा के शाहिद मंजूर को 106791 और भाजपा के सत्यवीर त्यागी को 104403 वोट मिले। वहीं 31089 वोट पाकर बीएसपी के कुशलपाल मावी तीसरे स्थान पर रहे.

Kithore Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017
2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किठौर से बीजेपी के सत्यवीर त्यागी 90622 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। सपा के शाहिद मंजूर निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 79800 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 10822 वोट था। उस समय यहां 71.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 188926 और महिला मतदाताओं की संख्या 149805 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 338755 थे।