यूनिवर्सिटी में वैदिक मैथ्स से बनेंगे एक्सपर्ट बनेंगे स्टूडेंट

मैथ्स को हार्ड समझने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी ट्रेनिंग

Meerut । अब गणित के सवाल हल करना आपके लिए मुश्किल नहीं रहेगा। बड़ी से बड़ी डिजिट को लेकर समय और पेज की बर्बादी भी नहीं करनी होगी। गुणा से लेकर भाग, वर्गमूल और घनमूल जैसी प्रक्रियाओं को अब वैदिक गणित के स्टूडेंट्स चुटकियों में हल कर पाएंगे। इसको लेकर यूनिवर्सिटी ने एक क्लास भी आरंभ की है। फिलहाल वैदिक गणित विभाग में ही इसकी एक दो क्लासेज चली हैं, जिसमें मात्र दो-तीन लाइन में ही मुश्किल सवाल को हल करके दिखाया गया। अंकों से डरने वाले लोगों को भले ही कठिन लगे, लेकिन वैदिक गणित के स्टूडेंट के लिए ये सिर्फ खेल है।

कर सकते है बड़ी संख्या सॉल्व

गौरतलब है कि सीसीएसयू के गणित विभाग में वैदिक गणित की क्लासेज चल रही हैं। शुरुआत में 10-10 अंको का जो सवाल आपको दिया गया है, उसे यहां के स्टूडेंट संस्कृत के सूत्र निखिलंनवत: श्चरमंदशत से सेकेंड में हल कर रहे है। सूत्र का अर्थ है पहले पद के सभी अंक नौ और अंतिम के दस से घटाना। पहले पद में एक घटने पर 5678243218 रहेगा। इसके बाद पहले पद से भी सभी को नौ में से और अंतिम को दस में घटाकर दूसरे चरण वाले के साथ लिखना है। इतने अंको का यह 567823432184321756781 उक्त प्रश्न का उत्तर रहेगा।

16 सूत्रों से सॉल्व हो रही समस्या

वैदिक गणित में डिप्लोमा कोर्स में प्रथम सेमेस्टर में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में पहुंची है। इस दौरान प्रो। निधि हांडा ने बताया कि 16 सूत्र व 13 उपसूत्रों के जरिए कठिन सक्रियाओं को सेकेंड में हल करके दिखाया जा सकता है। गणित का आम स्टूडेंट 438976 का घनमूल निकाले तो समय काफी लगेगा और पेज भी भरेंगे, लेकिन वैदिक सूत्र विलोकनम से इसको दस सेकेंड में निकाला जा सकता है।

मैथ्स सीख पाएंगे

प्रो। निधि हांडा ने बताया कि अंकगणित, त्रिकोणमितीय, ज्यामितीय और बीजगणित के कठिनतम संक्रिया चुटकियों में सॉल्व किया जा सकेगा। ये सभी स्टूडेंट को सिखाया जाएगा, अगर ये सफल होता है, तो यूनिवर्सिटी स्तर से आगे बढ़ाया जाएगा।