धीरे-धीरे हो रही तापमान में गिरावट, अभी और बढ़ेगी सर्दी

शनिवार को भी सुबह रही धुंध, सुबह और शाम हो रही सर्दी

Meerut। इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण सुबह और शाम को गुलाबी सर्दी हो रही है। शनिवार को भी सुबह धुंध रही। बर्फीली हवाओं ने तापमान में जहां कमी दर्ज की गई। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास भी हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो नार्मल रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 .2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी। जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

आज रहेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि आज भी सर्दी अधिक रहेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले सप्ताह से सर्दी बढ़ेगी। धुंध भी हल्की रहेगी।