इस्माइल कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ने दी जानकारी

Meerut। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी मदरसों में महिला हेल्प डेस्क खोली जाएंगी। यह बात शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ने एक कार्यक्रम में कही।

हुई विचार गोष्ठी

अभियान के तहत, शनिवार को इस्माइल नेशनल पी.जी। कॉलेज में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। विषय था, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन। आयोजन अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की ओर से किया गया था। इसका उद्देश्य मदरसा शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करना, महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं और हेल्पलाइन से अवगत कराना था। इस दौरान लगभग 120 टीचर्स मौजूद रहीं।

हेल्पलाइन की जानकारी

कार्यक्रम में बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन और सुरक्षा की जानकारी दी। अनीता राणा ने चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया। विधि सह परीवीक्षा अधिकारी डॉ। श्रीती सगर ने प्रदेश सरकार और भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही महिला उत्थान की योजनाओं के बारे में बताया।

पूछे गए प्रश्न

इस कार्यक्रम में अनुदानित मदरसों की ओर से मौलाना शम्स कादरी और मौलाना फुरकान ने विचार रखे। साथ ही, टीचर्स के सवालों के जवाब भी दिए। संचालन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मेरठ मंडल उपनिदेशक मौ। तारिक ने किया। इस दौरान, इस्माइल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ। नीलिमा गुप्ता, बिटिया फाउंडेशन की काउंसलर मीनू बाना, तरुण कुमार, सुल्तान अब्बास आदि उपस्थित रहे।