मेरठ (ब्यूरो)। कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रदेश सरकार बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाएं आज धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपने साहस का परचम लहरा रही हैं। महिलाएं सशक्त, समृद्ध होंगी तो समाज तरक्की करेगा। गांव में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी तो गांव का विकास होगा। पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां अभियान के तहत लड़कियां शिक्षित होकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के लिए अलग से सीट इसलिए आरक्षित होती है कि वे राजनीति में भी तरक्की करें। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो प्रदेश एवं देश भी आत्मनिर्भर बनेगा। वह एमआइईटी में अरुणोदय संस्था द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।

21 महिलाओं को सम्मानित किया
संस्था ने बेबी रानी मौर्य द्वारा 21 महिलाओं को 'इनफ्लूएंशल वूमेन अवार्ड 2023Ó से सम्मानित कराया। एमआइईटी द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए हुए 20 गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद
एमआइईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, अरुणोदय संस्था की अध्यक्ष डॉ। अनुभूति चौहान, एमएलसी डॉ। सरोजिनी अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ। राजीव त्यागी ने भी संबोधित किया। डॉ। गरिमा गर्ग, सोनल अहलावत, गरिमा अग्रवाल, अजय चौधरी, रेहान अहमद, डॉ। माधुरी गुप्ता उपस्थित रहे।